सहरसा, जनवरी 2 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार सरकार ने साल के आख़िरी दिन कई आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है लेकिन उनकी पोस्टिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमे कोसी रेंज के डीआईजी 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार भी शामिल हैं।जिनके मौजूदा पद को आईजी रैंक में उत्क्रमित किया गया है।इनमें ईओयू के डीआईजी (साइबर) संजय कुमार और एसटीएफ के डीआईजी विवेकानंद शामिल हैं। ये अधिकारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ आईजी रैंक का लाभ लेंगे।गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिला है वे फिलहाल अपने वर्तमान पद पर ही काम करते रहेंगे।सरकार ने उनके मौजूदा पद को ही उच्च रैंक में उत्क्रमित कर दिया है।जिससे बिना तबादला किए उन्हें पदोन्नति का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी और तब तक प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.