प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- प्रतापगढ़। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के गजेहड़ा में हाईवे पर सराफ से हुई 9.60 लाख व तीन किलो चांदी लूट की जानकारी लेने शनिवार शाम आईजी प्रयागराज अजय मिश्रा पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत राज से लूट की जानकारी ली। आईजी ने जनपद के इनामी व गैंगस्टर के फरार अपराधियों पर हो रही कार्रवाई पर सवाल किया। आईजी ने लूट की घटना पर जल्द खुलासा का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस लाइन में नए रिक्रूट सिपाहियों की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.