आईजी पहुंचे चतरा, संगठित अपराध व एनडीपीएस मामलों की गहन समीक्षा
चतरा, जुलाई 30 -- चतरा, संवाददाता। बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। यहां उन्हें सर्किट हाउस में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे समाहरणालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था, संगठित अपराध, नक्सल गतिविधियों की वर्तमान स्थिति तथा एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन, नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में रामगढ़ और चतरा जिले के वरीय एवं कनीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.