किशनगंज, जुलाई 9 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता एसएसबी के आईजी (महानिरीक्षक) वंदन सक्सेना ने बुधवार को ठाकुरगंज स्थित 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के दो दिवसीय औपचारिक निरीक्षण का समापन किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक गतिविधियों एवं परिचालन तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और जवानों को हर परिस्थिति में सतर्क एवं कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया।

निरीक्षण की गतिविधियाँ निरीक्षण के दौरान कमांडेंट राज कुमार खलखो ने महानिरीक्षक का स्वागत किया। सम्मान गार्ड की सलामी के बाद महानिरीक्षक ने वाहिनी मुख्यालय परिसर, जवानों की बैरकों, मुख्यालय मेस, एमआई रूम, ट्रेड्समैन शॉप, विभिन्न शाखाओं तथा एमटी वाहन परेड का निरीक्षण किया। कमांडेंट द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वाहिनी की प्रशासनिक एवं परिचालन गति...