गौरीगंज, जून 14 -- अमेठी। आईजी रेंज अयोध्या सोमेन वर्मा ने शनिवार की रात नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी मोहर्रम पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने व एसआई भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के संबंध में दिशा निर्देश दिए। पुलिस लाइन पहुंचने पर एसपी सरवणन टी ने आईजी रेंज को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। इसके बाद आईजी रेंज ने सभी सीओ व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट 9 वर्टिकल के अंतर्गत चयनित थानों के चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों को अभिलेखों एवं रजिस्टरों के सुव्यवस्थित संधारण, डिजिटल व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन व आवश्यक रजिस्टरों एवं अभिलेखों को शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार मैनुअल एवं डिजिटल माध्यम से अद्यत...