बोकारो, दिसम्बर 25 -- बोकारो प्रतिनिधि लगातार चोरी की घटना पर उतरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर ने नाराजगी जाहिर की है, बेतहाशा चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के दिशा में किए गए उपायों की समीक्षा पर वो संतुष्ट नहीं दिखे। जोन में आने वाले बोकारो जिले में अकेले लगभग तीन महीने के अंतराल में लगभग तीन करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गई। आम नागरिकों में ऐसी घटना व घटना के उद्भेदन ना होने पर पुलिस व कानून के प्रति हताशा बढ़ती है। इन तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए आईजी के कार्यालय से जारी आदेश पत्र के जरिए बोकारो धनबाद गिरिडीह हजारीबाग चतरा कोडरमा रामगढ़ जिले के एसएसपी/एसपी को चोरी लुट डकैती छिनतई जैसी संपति मुल्क अपराध पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया गया है। यह भी निर्देशित किया गया है कि संपत्ति मूलक अपराध रोकने के दिशा में ...