आईजी ने आचार्य कंठ को किया सम्मानित
समस्तीपुर, जून 17 -- रोसड़ा। मगध प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक एवं चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य विजयव्रत कंठ को रचनात्मक साहित्य सृजन के लिए सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान 'लेट्स इंस्पायर बिहार' के आभासी साहित्यिक आयोजन में उनके प्रभावशाली काव्यपाठ और साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आचार्य कंठ को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.