श्रावस्ती, फरवरी 18 -- श्रावस्ती, संवाददाता। आईजी जोन गोरखपुर बुधवार को जिला मुख्यालय भिनगा पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही पुलिस कार्यालय व नवीन मॉडन थाने का निरीक्षण किया। भिनगा पहुंचे आईजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन का एसपी राहुल भाटी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मान गार्द ने सलामी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही सभागार में एसपी की उपस्थिति में राजपत्रित अधिकारियों व सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। जिले में घटित प्रमुख अपराधों, उनके अनावरण, लंबित विवेचनाओं, अभियोजन की प्रगति तथा अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। गो तस्करी, गोवध, महिला संबंधी अपराधों में समय से कार्यवाही, वांछित अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.