देहरादून, अप्रैल 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आईजी गढ़वाल रेंज के समर्थन में बुधवार को क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी जानबूझकर सोशल मीडिया पर 'पीआर' चलाकर आईजी की छवि धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं ताकि उनका तबादला कराया जा सके।करणी सेना के अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने कहा कि एक ओर पुलिस प्रशासन माहौल सुधारने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रेमनगर में महिला से मारपीट और मसूरी रोड पर रेस्टोरेंट संचालक की पिटाई जैसे मामले पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने आईजी राजीव स्वरूप से मुलाकात कर उन्हें पूर्ण समर्थन दिया। यह भी पढ़ें- राजभवन बार प्रकरण में दें दखल- मोर्चा करणी सेना ने चेतावनी दी कि यदि आईजी के खिलाफ साजिश रचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.