आईजी कुमाऊं ने मंडलायुक्त से की मुलाकात
नैनीताल, जून 9 -- नैनीताल। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंगलवार को कुमाऊं मंडल आयुक्त कार्यालय नैनीताल में मंडलायुक्त दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आईजी कुमाऊं ने मंडल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़, बेहतर और प्रभावी ढंग से अमल में लाने के लिए बहु-आयामी विषयों पर पर चर्चा की। चर्चा में कुमाऊं मंडल में आधारभूत विभिन्न सुविधाओं सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। आईजी ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया, कि शासन के अनुरूप सभी आयामों पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगे और धरातल पर कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आईजी कुमाऊं ने मंडलायुक्त से की मुलाकात यह भी पढ़ें- नवनियुक्त आईजी कुमाऊं निवेदिता ने राज्यपाल से भेंट की
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.