किशनगंज, मार्च 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विवेकानंद ने मंगलवार को ठाकुरगंज स्थित एसडीपीओ-2 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों की बारीकी से जांच की। इस क्रम में कुछ मामूली त्रुटियां पाई गईं, जिन्हें शीघ्र सुधारने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। आईजी ने लूट, हत्या, डकैती और दुष्कर्म जैसे गंभीर आपराधिक मामलों की गहन समीक्षा करते हुए अनुसंधान की गति तेज करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने की हिदायत दी। आगामी रामनवमी पर्व और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर आईजी ने विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने बिहार-बंगाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.