आईजी एसटीएफ निलेश भरने और डीआईजी डीएस गुंज्याल ने किया कांवड़ पटरी का निरीक्षण
देहरादून, अगस्त 3 -- हरिद्वार। शंकराचार्य चौक से ऋषिकुल तक कांवड़ पटरी मार्ग का आईजी एसटीएफ निलेश भरने और डीआईजी डीएस गुंज्याल ने पैदल निरीक्षण।किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से व्यवस्था की जानकारी भी ली। आईजी ने कहा कि कांवड़ मेला को 40 जोन, 18 सुपर जोन और 141 सेक्टर में विभाजित किया गया है। धरातल पर व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है और उसे बखूभी निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचक के बाद कांवड़ बढ़ेगी उसके लिए अन्य प्रदेशों के प्रशासन से भी संपर्क बनाए हुए हैं। इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, एसपी क्राइम निशा यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.