पटना, मार्च 2 -- आंध्र प्रदेश के एक आपराधिक मामले में अग्रिम ट्रांजिट जमानत के लिए आईजी एम सुनील कुमार नायक ने पटना प्रधान जिला एवं सत्र अदालत में आवेदन दाखिल किया था। सोमवार को अपना अग्रिम ट्रांजिट जमानत आवेदन वापस ले लिया। मामले में सुनवाई के वकील आंध्र प्रदेश अभियोजन की ओर वकील उपस्थित हुए थे। विदित है कि आंध्र प्रदेश के पूर्व सांसद रधुराम कृष्णा राजू की हत्या का प्रयास और प्रताड़ित करने के एक आपराधिक मामले में आंध्र प्रदेश की पुलिस ने पटना आकर आईजी एम सुनील कुमार नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया था। न्यायिक दंडाधिकारी ने अधूरी कानूनी प्रक्रिया और पूरे कागजात नहीं होने पर गिरफ्तार आरोपित एम सुनील कुमार नायक की ट्रांजिट रिमांड खारिज कर दी और गिरफ्तार आई जी को आंध्र प्रदेश की पुलिस की हिरासत से मुक्त कर दिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.