अलीगढ़, नवम्बर 25 -- अलीगढ़। आईजीसी शिविर का आयोजन 24 नवंबर तक पंचशील बालक इण्टर कॉलेज नोएडा में किया गया। जिसमें एनसीसी समूह मुख्यालय अलीगढ़ की आईजीसी टीम के 53 एनसीसी कैडिटों ने प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता, ग्रुप कमाण्डर, एनसीसी समूह मुख्यालय, अलीगढ़ द्वारा प्रतिभागी कैडिटों को प्रोत्साहित किया। साथ ही प्रतिभागी कैडिटों को मेडल से नवाजा। इस अवसर पर ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता, ग्रुप कमाण्डर, कर्नल विश्वनाथ, प्रशिक्षण ऑफिसर, कर्नल योगेन्द्र सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी, 8 उ.प्र. एनसीसी वाहिनी, कर्नल मनु तिवारी, कर्नल सचिन बिष्ट, कैप्टन मीनू शर्मा, सूबेदार मेजर धर्मेन्द्र सिंह, प्रथम ऑफिसर पंकज कुमार, लेफ्टिनेंट विपिन कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.