आईजीपी में 29 जुलाई को आयोजित होगा भव्य चातुर्मास स्थापना महोत्सव
लखनऊ, जुलाई 27 -- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई से आचार्य 108 सुबल सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास का शुभारंभ होगा। इस दिन गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में भव्य चातुर्मास स्थापना महोत्सव के साथ आचार्य जी का श्री जिनशासन प्रभावना चातुर्मास आरंभ होगा। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी श्री जिन शासन प्रभावना चतुर्मास समिति के महामंत्री अभिषेक जैन ने दी। उन्होंने बताया कि चतुर्मास के दौरान प्रतिदिन मंगल प्रवचन, पूजन-अर्चन व विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता दिवस, भगवान नेमिनाथ जन्म व तप कल्याणक, मोक्ष सप्तमी, रक्षाबंधन, पर्युषण महापर्व, क्षमावाणी, अहिंसा दिवस, नवरात्रि, दशहरा, नगर भ्रमण व दीपावली निर्वाण लाडू सहित अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.