इटावा औरैया, जुलाई 14 -- जसवंतनगर। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर महाराष्ट्र सरकार की ग्रेड ड्राइंग परीक्षा आईजीडी बॉम्बे के परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि आईजीडी की परीक्षा के लिए फॉर्म भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त है। जो अभ्यर्थी इसके लिए इच्छुक हो वे हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के अंक पत्र सह प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड तथा दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो सहित विद्यालय कार्य दिवस में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...