नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) के 8वें दीक्षांत समारोह में 1100 से अधिक छात्राओं को स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल पढ़ाई का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे जिज्ञासा, नवाचार और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ें और अपने ज्ञान व तकनीक का उपयोग समाज और देशहित में करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन छात्राओं के जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है, जहां वर्षों की मेहनत, समर्पण और सपनों की सफलता का उत्सव मनाया जा रहा है। आज यहां से 1,181 छात्राएं केवल डिग्री प्राप्त करने वाली विद्यार्थी नहीं हैं, बल्कि वे आने वाले कल की भाग्यविधाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.