नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी महिला प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय दिल्ली (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) को एडवांस ड्रोन टेक्नोलॉजी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए 8 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी मिली है। यह राशि दिल्ली नॉलेज डेवलपमेंट फाउंडेशन (डीकेडीएफ) ने प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीटीई) के तहत स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय भी इस परियोजना के लिए 2.4 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगा।

केंद्र की जानकारी विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में बनने वाला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी देश में ड्रोन अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और स्वदेशी यूएवी तकनीक को बढ़ावा देगा।

केंद्र में अनुसंधान क्षेत्र इस केंद्र में एआई और मशीन लर्निंग आधारित ड्रोन इंटेलिजेंस, स्वायत्त यूएवी प्रणा...