आईजीएसटी छूट के मामलों में हर आयुक्त कार्यालय की हो जांच : पीएसी
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने औषधीय (फार्मास्युटिकल) उत्पादों के आयात पर दी जाने वाली एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) की छूट में पाई गई गड़बड़ियों को लेकर अपनी 53वीं रिपोर्ट लोकसभा के पटल पर रख दी है। समिति ने सिफारिश की है कि आईजीएसटी छूट के मामलों में हर आयुक्त कार्यालय की जांच कराई जाए। रिपोर्ट में समिति ने पाया कि दो आयातकों ने विभिन्न देशों से दवाओं और फार्मास्यूटिकल उत्पादों का आयात किया, जिन्हें गलत तरीके से आईजीएसटी छूट का दावा किया। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली समिति ने रिपोर्ट में वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) की कार्यप्रणाली और कर नियमों की जटिलता पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट कहती है कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दो आयातकों ने मुंबई कस्टम्स के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.