गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- ट्रांस हिंडन। कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति को आईजीएल बिल अपडेट कराने का झांसा देकर जालसाजों ने मोबाइल हैक कर 3.85 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वैशाली निवासी राजीव वर्मा ने पुलिस को बताया कि छह मार्च को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया। मैसेज में आईजीएल बिल अपडेट करने और बिल अपडेट न होने से कनेक्शन काटने की बात लिखी थी। उन्होंने एपीके लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद एक ऐप इंस्टाल हुआ। इस पर बैंक खाते की जानकारी देते ही दो खातों से 3.85 लाख रुपये डेबिट हो गए। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दी थी। साइबर सेल की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...