आईजीएल ने रिकॉर्ड गैस बिक्री की दर्ज
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- नई दिल्ली। देश की प्रमुख शहरी गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड गैस बिक्री दर्ज करते हुए 3.7 लाख से अधिक पीएनजी (पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस) कनेक्शन दिए। कंपनी ने वित्त वर्ष के दौरान 70 सीएनजी स्टेशन जोड़े, जिससे उसके कुल सीएनजी स्टेशन की संख्या बढ़कर 1,024 हो गई। इसके साथ ही आईजीएल ने वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों का आधार भी बढ़ाया है। आईजीएल दिल्ली और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य क्षेत्रों में शहरी गैस वितरण नेटवर्क संचालित करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.