काशीपुर, अप्रैल 24 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। हरित रसायन उत्पादों का अग्रणी संस्थान इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) को प्रतिष्ठित ग्रेट प्लेस टू वर्क संस्थान ने प्रमाणित किया है। इस उपलब्धि पर इंडिया ग्लाइकोल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आलोक सिंघल ने कहा कि यह हमारे सभी कर्मचारियों के समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। कंपनी हमेशा से अपने कार्यबल को सशक्त बनाने और समावेशी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रही है। प्रबंधक आरसी उपाध्याय और आईजीएल के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी देव झा ने कहा कि आईजीएल ने यह सिद्ध कर दिया है कि बेहतर प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों और श्रमिकों की संतुष्टि और उनका विकास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.