गाज़ियाबाद, जनवरी 31 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने खुद को आईजीएल कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति से 3.45 लाख रुपये की ठगी कर ली। वेवसिटी क्षेत्र की वर्डिया सोसाइटी के टावर नंबर तीन में रहने वाले राजेंद्र कुमार चोपड़ा ने बताया कि 19 दिसंबर को आईजीएल कर्मचारी बताकर एक जालसाज ने उन्हें फोन किया। उसने उनके गैस संबंधित मीटर के बारे में बात की। उसने एक लिंक भेजा और बताया कि उस पर क्लिक करने के बाद वह कुछ अपडेट करेगा। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद खाते से तीन बार में रुपये कट गए। पहली बार में 1.49 लाख रुपये निकले, इसके बाद 1.30 लाख और तीसरी बार करीब 65 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया गया। एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। - खाते से साढ़े 85 हजार निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.