गाज़ियाबाद, मई 23 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। साइबर ठगों ने डीएलएफ निवासी एक व्यक्ति को आईजीएल कनेक्‍शन काटने का मैसेज भेजा। फिर प्रतिनिधि का नंबर भेजकर बात करने को कहा। प्रतिनिधि ने केवल सात रुपये का बिल अदा करने की बात कहते हुए पीड़ित को एक लिंक भेजा। जैसे ही इस लिंक पर ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास किया तो पीड़ित के बैंक खाते से छह लाख 42 हजार 652 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।

शिकायत की जानकारी एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया क‌ि डीएलएफ के रहने वाले अंबुज कुमार ने शिकायत देकर बताया है कि 18 मई की दोपहर आईजीएल का एक एलर्ट मैसेज उन्हें मिला। मैसेज में रात तक गैस कनेक्‍शन काट दिए जाने की चेतावनी लिखी हुई थी। साथ ही बिल अपडेट करने के लिए आईजीएल अधिकारी दीपक शर्मा का नंबर भी मैसेज में दिया गया था। दीपक शर्मा नाम के व्यक्ति से बात की तो उसने सात...