चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- राउरकेला, संवाददाता राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के इस्पात जनरल हॉस्पिटल (आईजीएच) में हर शनिवार को सर्वाइकल कैंसर के मुफ़्त टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत 18 जुलाई 2026 (शनिवार) से होगी। जुलाई 2011 से जुलाई 2012 के बीच जन्मी लड़कियां यह टीका लगवाने के लिए योग्य हैं। यह टीका आईजीएच के नए ओपीडी ब्लॉक में शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच लगाया जाएगा। गौरतलब है कि सर्वाइकल कैंसर दुनिया भर में महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है। हालांकि, यह कैंसर के उन प्रकारों में से एक है जिनसे बचाव और जिनका इलाज आसानी से किया जा सकता है, फिर भी यह महिलाओं की मौत के सबसे आम कारणों में से एक बना हुआ है। शुरुआती स्टेज में अक्सर इसके कोई लक्षण नहीं दिखते और यह चुपचाप पनपता रहता है। जब तक इसका पता चलता है, तब तक बीमारी इतनी बढ़ चु...