बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती। सीडीओ व आईजीआरएस प्रभारी सार्थक अग्रवाल ने आईजीआरएस प्रकरणों में स्पेशल क्लोज कर निस्तारण करने को गंभीरता से लिया। सीडीओ ने कहा कि यह अत्यन्त गंभीर विषय है। यह शासन की मंशानुरूप नहीं है। इससे यह परिलक्षित होता है कि जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में घोर लापरवाही बरती गई, जबकि इस संबंध में डीएम ने पहले भी कई बार चेतावनी दे चुकी हैं। इसलिए आईजीआरएस प्रकरण को स्पेशल क्लोज के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी, तहसीलदार रुधौली, खनन अधिकारी, बीडीओ बनकटी, एडीओ पंचायत विक्रमजोत, बीईओ दुबौलिया, बीईओ सल्टौआ गोपालपुर और प्रभारी चिकित्साधिकारी कप्तानगंज का स्पष्टीकरण देने तक फरवरी माह का वेतन बाधित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.