सोनभद्र, मार्च 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश सरकार के आईजीआरएस पोर्टल पर फरवरी में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के आधार पर सोनभद्र पुलिस को 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शिकायतों के निस्तारण को लेकर लगातार समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल की मॉनिटरिंग करते हुए कमियों को दूर किया गया और शिकायतों का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस दौरान आईजीआरएस सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान किया गया, जिससे जनसाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.