संभल, फरवरी 25 -- कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन में मंगलवार को आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट एवं एडीएम प्रदीप वर्मा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में आईजीआरएस एवं हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक की विभागवार समीक्षा की गई। 25 व 26 फरवरी की प्रगति रिपोर्ट पर विशेष चर्चा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एडीएम प्रदीप वर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी कार्यालयों में समय से बैठें और जनसुनवाई को प्राथमिकता दें। यदि उपजिलाधिकारी स्तर पर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसे आईजीआरएस पोर्टल पर भी अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। स्पेशल क्लोज मामलों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.