आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में जिले की पुलिस प्रदेश में अव्वल
सोनभद्र, अगस्त 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में जनपद पुलिस ने प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश शासन के एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की जुलाई की रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने 100 में 100 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध समीक्षा और प्रभावी पर्यवेक्षण के चलते जनपद को यह सफलता मिली है। एसपी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन, शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया गया। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस रैंकिंग में अमरोहा पुलिस छठी बार प्रदेश में प्रथम शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता और प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.