लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में खीरी जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है। शिकायतों की लगातार मानीटरिंग, फीडबैक लेने के कारण रैंक में सुधार हुआ है। आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली शिकायतों की लगातार मानीटरिंग शासन स्तर से होती है। शासन स्तर से शिकायतों के निस्तारण को लेकर रैंक जारी की जाती है। अगस्त महीने में आई शिकायतों में 79.2 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं ने संतुष्ट फीडबैक दिया है।आईजीआरएस पर आई शिकायतों के आंकड़े अगर देखे जाएं तो जिले में अगस्त महीने विभिन्न विभागों से सम्बंधित आईजीआरएस पर 7809 शिकायते दर्ज कराई गईं। शिकायतों का समय से निस्तारण और फीडबैक की लगातार समीक्षा होती है। यह भी पढ़ें- फीडबैक में जिला साबित रहा फिसड्डी, दो रैंक गिरी एडीएम व डीएम लगातार समीक्षा करते रहते हैं। शिकायतों के निस्तारण के...