औरैया, मई 8 -- औरैया, संवाददाता। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में औरैया पुलिस ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा माह अप्रैल 2026 में किए गए मूल्यांकन में जनपद के 11 थानों को शत-प्रतिशत शिकायत निस्तारण के लिए प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। मूल्यांकन में थाना अजीतमल, अछल्दा, कोतवाली औरैया, महिला थाना, सहायल, ऐरवाकटरा, सहार, बेला, अयाना, कुदरकोट और बिधूना को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम स्थान मिला है। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल पुलिस विभाग के अनुसार ...