आईजीआरएस शिकायत निस्तारण को मौके पर जाएं अफसर : डीएम
सुल्तानपुर, मई 9 -- गोसाईगंज, संवाददाता। जयसिंहपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सीडीओ विनय कुमार के साथ तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यहां डीएम ने शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि मौके पर पहुंचकर वास्तविक समस्या का समाधान किया जाए। बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों, अंश निर्धारण, वरासत, नामांतरण, धारा-24 के मुकदमों और फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की गई। डीएम ने जनहित के कार्यो में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री का पोर्टल नहीं खोल पाए नायब तहसीलदार, डीएम ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.