प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण न करने पर नौ अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें एसडीएम मेजा, हंडिया, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड नगरीय (नोडल), अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड यमुनापार एवं गंगापार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, अधिशासी अधिकारी फूलपुर, बंदोबस्त अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि को कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने और शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...