लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता राजधानी में जन सुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अब नगर आयुक्त ने भी नोटिस जारी की है। इसके पहले अपर नगर आयुक्त नोटिस जारी कर चुके हैं। नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग की शिकायतों को बिना वास्तव में हल किए ही पोर्टल पर 'निस्तारित' दिखाने की पोल खुल गई है। इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता विद्युत-यांत्रिक मनोज प्रभात को नोटिस जारी किया है। 56 शिकायतों पर मिला निगेटिव फीडबैक, छवि हुई धूमिल हाल ही में आईजीआरएस सेल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 में मार्ग प्रकाश विभाग से संबंधित कुल शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में 56 मामलों में शिकायतकर्ताओं ने निगेटिव फीडबैक दिया है। पत्र के मुताबिक, विभाग ने पोर्टल पर शिकायतों को निस्ता...