हाथरस, सितम्बर 2 -- हाथरस, संवाददाता। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में हाथरस पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। शासन स्तर से अगस्त 2026 में आईजीआरएस (जनसुनवाई-समाधान) पोर्टल पर प्राप्त पीजी संदर्भ, मुख्यमंत्री संदर्भ, ऑनलाइन शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन संदर्भों के निस्तारण के आधार पर जारी रैंकिंग में हाथरस पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जनपद के सभी थाने भी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर प्रदेश स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। शासन द्वारा संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर आमजन अपनी समस्याओं और शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों की समीक्षा प्रत्येक माह शासन स्तर पर की जाती है और निस्तारण की गुणवत्ता के आधार पर जनपदों की रैंकिंग निर्धारित होती है। यह भी पढ़ें- Balia News: शिक...