आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
संभल, सितम्बर 2 -- आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या औपचारिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर आख्या अपलोड करने से पहले उसका गहन परीक्षण किया जाए और शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। वहीं सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने अधिकारियों को शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.