बांदा, जून 10 -- बांदा। जिलाधिकारी बांदा द्वारा आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं फीडबैक की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण असंतुष्ट (नेगेटिव) फीडबैक की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे जनपद की आईजीआरएस रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने बताया कि समीक्षा में जिन अधिकारियों के विरुद्ध सर्वाधिक नेगेटिव फीडबैक प्राप्त हुए, उनके वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), उपनिदेशक कृषि विभाग और जिला पंचायत राज अधिकारी बांदा शामिल ...