आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
कौशाम्बी, जून 23 -- आईजीआरएस, अंश निर्धारण, अंश संशोधन और वरासत से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर मंगलवार को सिराथू तहसील सभागार में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ ने की। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के पास लंबित शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की। एसडीएम ने बताया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पिछले एक वर्ष से शिकायतों के निस्तारण से असंतुष्ट फरियादियों की सूची तैयार की गई है। संबंधित कर्मचारी उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति का पता लगाएंगे। यह भी पढ़ें- लापरवाही मिलने पर अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.