कौशाम्बी, मई 8 -- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में तहसील मंझनपुर ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतत निगरानी, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत कर्मचारियों ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में प्रतिबद्धता दिखाया। तहसील अधिकारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा रहा कि मंझनपुर तहसील प्रदेश में नम्बर वन पर रही। जानकारी होने पर डीएम ने तहसील मंझनपुर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- ...