आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर चलेगा विशेष अभियान
बरेली, जून 10 -- बरेली। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण को परखने के लिए 1 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने कहा कि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक स्पेशल क्लोज तथा असंतोषजनक फीडबैक वाले सभी प्रकरणों की दोबारा जांच कराई जाएगी। जिसमें डीएम खुद व तहसीलदार या नायब तहसीलदार के माध्यम से क्रॉस-चेक कराएंगे। बैठक में सीडीओ देवयानी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम बहेड़ी ईशिता किशोर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस निस्तारण में महराजगंज पुलिस प्रदेश में अव्वल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.