अयोध्या, जून 27 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील बीकापुर के ग्राम भावापुर एवं जेरुआ के लेखपाल हरिशंकर यादव को आईजीआरएस शिकायतों एवं वरासत प्रकरणों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना तथा अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी करते हुए विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, ग्राम जेरुआ निवासी अशोक कुमार के अविवादित वरासत प्रकरण में बिना स्थलीय जांच किए आवेदन निरस्त कर दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्रीन कोरिडोर एवं भूमि विवाद से संबंधित आईजीआरएस संदर्भ में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद लेखपाल द्वारा आख्या प्रस्तुत में बड़ी लापरवाही जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ और शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब हुआ। एसडीएम श्रेया ने इन कृत्...