कानपुर, मई 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस पर अप्रैल महीने की शिकायतों के निस्तारण में जिला पुलिस प्रदेश में फिर से पहले स्थान पर रही है। वहीं जनपद के 17 थानों में से 14 थानों ने भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के साथ ही अन्य शिकायतों को पोर्टल पर दर्ज करके उसका समय बद्ध निस्तारण करने में जिले की पुलिस लगातार तत्पर दिखाई दे रही है। मार्च के बाद अप्रैल में भी जिले की पुलिस ने आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही जिले के 14 थानों अकबरपुर, रुरा, महिला थाना, रनियां, देवराहट, सट्टी,डेरापुर, बरौर, भोगनीपुर,अमराहट, मूसानगर सिकंदरा, व रसूलाबाद ने भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस शिकायत निस्ता...