संभल, अप्रैल 8 -- आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रेड्रेसल सिस्टम) की मार्च 2026 की जारी रैंकिंग में जनपद को 24वां स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद को कुल 140 अंकों में से 130 अंक प्राप्त हुए, जो 92.86 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार संभल जिले का प्रदर्शन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, डिफाल्टर मामलों की न्यूनतम संख्या और उच्चाधिकारियों द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते संतोषजनक रहा है। खास बात यह रही कि डिफाल्टर संदर्भों का प्रतिशत मात्र 0.03% रहा, जबकि सी-श्रेणी के मामलों की संख्या शून्य दर्ज की गई। वहीं आवेदकों द्वारा दिए गए फीडबैक में लगभग 72.32 प्रतिशत मामलों को संतोषजनक बताया गया, जो जनपद के कार्यों पर भरोसे को दर्शाता है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्र...