रामपुर, जून 9 -- रामपुर। जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के मामले में रामपुर ने प्रदेशभर में एक बार फिर अपनी अलग पहचान बनाई है। शासन द्वारा जारी मई माह की आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद ने लगातार पांचवीं बार पहला स्थान हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है। जनपद ने 130 अंकों में से 127 अंक प्राप्त कर रामपुर ने यह साबित कर दिया है कि जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास धरातल पर असरदार साबित हो रहे हैं। इस उपलब्धि के पीछे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की नियमित समीक्षा, शिकायतों की व्यक्तिगत मॉनीटरिंग और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर को अहम माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक फरियादी को समयबद्ध न्याय दिलाना...