प्रयागराज, फरवरी 11 -- जनवरी के आईजीआरएस पुलिस रैंकिंग प्रयागराज कमिश्नरेट ने समूचे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनता की समस्याओं को त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और समाधान के लिए एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। इसमें कमिश्नरेट प्रयागराज के सभी 42 थानों की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर जनवरी में अव्वल स्थान मिला है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने सभी थाना प्रभारी और विभागीय अधिकारियों को शिकायत संबंधी आवेदनों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया को जारी रखने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...