उन्नाव, अगस्त 4 -- उन्नाव। जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में आईजीआरएस में जिले को प्रदेश में चौथी रैंक हासिल हुई है। जिलाधिकारी की गंभीरता और जनशिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर उपलब्धि हासिल हुई है। फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण का असन्तुष्टि का ग्राफ पहले काफी था। लेकिन डीएम की ओर से ऑनलाइन अधिकारियों के साथ जुड़कर समीक्षा किए जाने के बाद न सिर्फ इसमें सुधार हुआ बल्कि प्रदेश की सूची में चौथा स्थान हासिल किया। डीएम ने ऑनलाइन बैठक के जरिए प्रसन्नता जाहिर कर आईजीआरएस से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसामान्य की शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। यह भी पढ़ें- श...