लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- लखीमपुर, संवाददाता। पब्लिक शिकायतों के निस्तारण में खीरी पुलिस को एक बार फिर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में खीरी पुलिस ने सौ में से सौ अंक हासिल कर ये रैंक बनाई है। खीरी पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है।खीरी पुलिस को आइजीआरएस पोर्टल पर जो शिकायतें प्राप्त होती हैं। उनको थानेवार भेजकर निस्तारण कराया जाता है। महीने के अंत में उसकी मॉनिटरिंग होती है। जिस जिले ने जितनी शिकायतों का निस्तारण किया होता है, उसको उस हिसाब से रैंक मिलती है। खीरी पुलिस ने अगस्त माह में 100 फीसदी शिकायतों का निस्तारण कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस पर जन शिकायतों के निरस्तारण में बरेली परिक्षेत्र पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान ये लगातार तीसरी बार हुआ है...