मेरठ, जून 20 -- जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने 600 से अधिक लंबित एवं डिफॉल्टर होने की स्थिति में पहुंच चुकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी की है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सभी शिकायतों का 21 जून तक गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिले प्रशासन की समीक्षा में सामने आया कि विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में शिकायतें निर्धारित समय सीमा के भीतर नहीं निपटाई गईं, जिसके कारण वे डिफॉल्टर श्रेणी में पहुंच गईं या 21 जून तक डिफॉल्टर होने की स्थिति में हैं। सूची में नगर निगम, जल निगम, पीडब्लूडी, विद्युत विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन, खनन, पुलिस तथा डूडा समेत कई व...