आईजीआरएस में सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज। आईजीआरएस की रैंकिंग में सुधार नहीं करने वाले विभागों के अफसरों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब है, वे तत्काल सुधार कर अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सीडीओ ने कहा कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अपनी विभागीय रैंकिंग में सुधार के लिए गंभीरता से काम करने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि डी रैंकिंग वाले विभाग सी श्रेणी में, सी वाले बी और बी रैंकिंग वाले विभाग ए श्रेणी में पहुंचने का प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.