आईजीआरएस में लापरवाही पर पांच अधिकारियों को नोटिस
देवरिया, जुलाई 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन न करने पर पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें खंड विकास अधिकारी, ईओ नगर पालिका व तीन एडीओ पंचायत शामिल हैं। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया तथा शासन के निर्धारित प्रावधानों का समुचित अनुपालन भी नहीं किया गया। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह भी पढ़ें- आईजीआरए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.